Maruti Baleno: भारतीय बाजार में मिडिल क्लास फैमिलीज के दिल की धड़कन कही जाने वाली Maruti Baleno अब एक नए प्रीमियम मॉडल में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इसमें न सिर्फ जबरदस्त लुक दिया है, बल्कि माइलेज और फीचर्स के मामले में भी इसे टॉप क्लास बना दिया है। अगर आप एक ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो, स्पेसियस भी हो, माइलेज भी शानदार दे और बजट में भी फिट बैठे – तो नई Maruti Baleno आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
Maruti Baleno का नया प्रीमियम डिजाइन
नई Maruti Baleno अब और भी ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड लुक में आई है। इसमें सामने की तरफ बड़ा ग्रिल, शार्प LED DRLs, नया बंपर और 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की ओर भी नए टेललैंप्स के साथ फिनिशिंग को और आकर्षक बनाया गया है। इसका रोड प्रेज़ेंस पहले से कहीं ज्यादा दमदार दिखता है, जो युवाओं और फैमिली दोनों को आकर्षित करता है।
Maruti Baleno फीचर्स
Maruti ने इस प्रीमियम वेरिएंट में फीचर्स की कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब इसमें मिलते हैं:
- 9-इंच का स्मार्टटच इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- Apple CarPlay और Android Auto
- 360-डिग्री कैमरा
- हेड-अप डिस्प्ले (HUD)
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
- क्रूज़ कंट्रोल
- 6 एयरबैग और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स
इतनी कीमत में इतने सारे फीचर्स मिलना वाकई मिडिल क्लास के लिए एक बड़ा तोहफा है।
Maruti Baleno Engine & Performance
नई Baleno में 1.2L Dual Jet पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 89 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन न सिर्फ स्मूद है बल्कि सिटी और हाईवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्म करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं
Maruti Baleno Mileage: 23KM/L की गारंटी!
अगर बात करें मरुरी बलेनो के माइलेज की तो Maruti Baleno हमेशा से अपने माइलेज के लिए जानी जाती रही है और इसका नया मॉडल भी निराश नहीं करता। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वेरिएंट 23.56 KM/L और AMT वेरिएंट 22.94 KM/L तक का माइलेज देता है। यानी आप हर महीने पेट्रोल में हजारों की बचत कर सकते हैं।
Maruti Baleno Price
नई Maruti Baleno की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.66 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹9.88 लाख तक जाती है। यानी आप अपने बजट के अनुसार कोई भी वैरिएंट चुन सकते हैं।
Maruti Baleno EMI Plan: आसान किस्तों में घर लाएं ये प्रीमियम कार
अगर आप एकमुश्त पैसा नहीं देना चाहते तो चिंता न करें। सिर्फ ₹50,000 की डाउन पेमेंट देकर आप इस कार को EMI पर घर ला सकते हैं। मंथली EMI सिर्फ ₹9,999 से ₹12,500 तक शुरू हो सकती है (बैंक स्कीम और टेनेयर के अनुसार)। यानी मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह डील एकदम फायदे का सौदा बन सकती है।
Maruti Baleno क्यों है मिडिल क्लास के लिए बेस्ट?
- प्रीमियम लुक और स्मार्ट फीचर्स
- माइलेज में सबसे आगे
- Maruti की भरोसेमंद सर्विस और लो मेंटेनेंस
- आसान EMI प्लान
- फैमिली और यंगस्टर्स दोनों के लिए परफेक्ट चॉइस
अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो स्टाइलिश, माइलेज वाली, सेफ और बजट में हो, तो Maruti Baleno का यह नया प्रीमियम मॉडल आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इस कीमत में इतनी सुविधाएं और माइलेज मिलना किसी सपने से कम नहीं है।